गांव के एक तालाब से मिला कुषाण युग से जुड़ा पौराणिक अवशेष।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्वनी श्रीवास्तव

कुषाण युग से जुड़ा अवशेष होने का लगाया जा रहा है अनुमान।

रजौन के बीडीओ व सीओ सहित पुलिस ने ली पूरी जानकारी।

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव के समीप चांदन नदी से करीब दो हजार वर्ष पुराना कुषाण काल का अवशेष मिलने के बाद अब रजौन प्रखंड के भगवानपुर गांव के एक तालाब से पौराणिक अवशेष व कुछ मूर्तियां मिलने की खबर मिल रही है। ग्रामीणों की माने तो यहां की तमाम आकृतियां व मूर्तियां व ईट के दीवाल भदरिया गांव में मिले कुषाण काल से जुड़े हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब जमीनदारी जमाने से है और यहां की मिट्टी की खुदाई कर भदरिया में हो रहे कार्यों के लिए ले जाया जा रहा है। भगवान गौतम बुद्ध की कलाकृति व मूर्तियां भी मिलने की खबर है। इधर ऐसी खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटने लगी है। ग्रामीणों के बीच ऐसे कई अवशेष कोतुहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण जेठू पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई पौराणिक अवशेषों को लोग उठाकर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए यहां पुलिस प्रशासन की तैनाती करने की मांग की है।
ग्रामीणों की मानें तो भदरिया में मिले कुषाण काल के अवशेष दूर-दूर तक कई एकड़ में फैले हुए हैं। रजौन का भगवानपुर गांव से सटे चांदन नदी के उस पार ही भदरिया गांव भी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढ़ाई हजार वर्ष पूर्व भद्दई गांव वर्तमान में भदरिया में महात्मा बुद्ध आए थे। उनकी पहली महिला शिष्या विशाखा इसी गांव की थी। इधर कई अवशेष मिलने की खबर के बाद रजौन के बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ निलेश चौरसिया व रजौन पुलिस भगवानपुर गांव जाकर मामले की पूरी जानकारी ली है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता —

ऐसी जानकारी मिलने के बाद सीओ व रजौन पुलिस के साथ भगवानपुर गांव जाकर मामले की पूरी जानकारी ली गई है। अवशेषों की रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से पुरातत्व विभाग को भी दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें