ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
कई लड़कियों द्वारा एक लड़की के जबरदस्त पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. वायरल वीडियो सोनपुर मेला का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन लड़कियां दिख रही हैं और एक लड़का भी है जहां जमकर मारपीट एक लड़की के साथ किया जा रहा है.
कई लड़कियों द्वारा एक लड़की की जबरदस्त पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सोनपुर मेला का वीडियो है. जहां मेला देखने आई कुछ लड़कियों ने एक लड़की की जबरदस्त पिटाई कर दी और किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हालांकि वीडियो की क्या सच्चाई है इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. वायरल वीडियो मेला का है या कहीं और का और अगर मेला का है तो कब का है इसका भी खुलासा नहीं किया गया है.

यहां तक की वीडियो में किसी प्रकार का ऑडियो भी नहीं है बावजूद या वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बादल वीडियो में दिख रहा है कि कई लड़कियां मिलकर एक लड़की को ही लात गोडसे से पीट रहे हैं जबरदस्त पिटाई के वीडियो में लड़की अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और लड़कियां बस उस पर हाथ साफ किए जा रही हैं वहीं इस वीडियो में एक युवक ने दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मामले में पिटाई की गई है. लड़कियां भी मेला घूमने आई थी और लड़का भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया था. दरअसल लड़कियों के बीच एक लड़की लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी जिसकी मुलाकात मेले में लड़के से अचानक होती है जिसके साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड भी मौजूद होती है इसी बात को लेकर शुरू हुआ कहां सुनी, तू तू मैं मैं, गाली गलौज में और फिर मारपीट में तब्दील हो गया. इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो कि हम पुष्टि नहीं करते हैं.




