रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा की स्वास्थ्य व्यवस्था कुछ कदर चरमरा गई है की अब बंध्याकारण जैसे छोटे ऑपरेशन में भी मरीज की जान जाने लगी है!
कहने को मोकामा में रेफरल अस्पताल के अंदर एक ट्रामा सेंटर भी है जो सिर्फ हाथी का दाँत बना हुआ है, यही कारण है की मरीज की हालत बिगड़ी तो उसे सीधे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई!

दरअसल मृतक संगीता देवी, पति भूषण पासवान मोकामा नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 की निवासी थीं, जो आशा कर्मी के कहने पर फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन करवाने को राजी हुई थीं, ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो आनन फ़ानन में रेफर किया गया लेकिन बख्तियारपुर के पास ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.
डॉक्टर रंजन कुमार ने बताया ऑपरेशन के बाद मरीज का बीपी तेजी से गिरने लगा तब उन्हें रेफर किया गया था इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है!
घटना की खबर फ़ैलते ही आक्रोशित लोगों ने मोकामा बाजार रोड को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे.

भाजपा नेता ललन सिंह लोगों के साथ खड़े हो गये और 50 लाख मुआवजे की माँग के साथ ही जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों पर कारवाई की माँग करने लगे! मोकामा रेफरल अस्पताल
के आगे घंटो तक भारी बबाल मचा रहा, लोग अस्पताल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाकर कारवाई की माँग कर रहे थे! वहीं डॉ का कहना था की यहाँ उचित पैथोलॉजी नहीं रहने के कारण मरीज की वाजिब स्थति का पता कर पाना मुश्किल है!
Byte :- डॉ रंजन कुमार (प्रभारी )
Byte :- ललन सिंह भाजपा नेता




