जमुई- झोपड़ी में लगी आग, 6 वर्षीय बच्चे की मौत!

SHARE:

पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

-बिचाली की ठेर से बनी झोपडा मे लगी आग,6 वर्षीय बालक की झुलसकर हुई मौत।
-अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत अंतर्गत भलुआना गांव में बिचाली की झोपड़ी मे अचानक आग लग गई। जिससे झोपड़ी में बैठे एक 6 वर्षीय सुधांशु कुमार की मौत आग से झुलसकर घटना स्थल पर ही हो गया। जानकारी के अनुसार भलुआना गांव निवासी स्व कामेश्वर यादव के पुत्र रामदेव यादव के खलिहान में धान की दौनी किया जा रहा था। जहा पूंज के बगल मे बिचाली का ढेर था।और उसके देख रेख व जंगली जानवर से बचाव के लिए बिचाली की झोपड़ी बना था। जिसमें बच्चे खेल रहा था तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप ले लिया। जब तक गांव से लोग दौड़कर पहुंचे तबतक आग काफी भयावह रूप ले चूकी थी। आग इतना तेज था कि जब तक समरसेबुल की पाईप व पानी की व्यवस्था की गई तब बिचाली की ढेर व पूंज जलकर राख हो गया। उसमें खेल रहा 6 वर्षीय सुधांशु की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

Join us on:

Leave a Comment