जिलाधिकारी ने किया फ़सल कटनी प्रयोग का निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत खरीफ मौसम वर्ष 2022-23 के अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण घोषी नगर पंचायत के ग्राम मीराबिगहा (थाना सं0 563), खसरा सं0 385, सुमन कुमार सिंह के खेत में किया गया।
सांख्यिकी के एसएसएस सेम्पलिंग पद्धति से 10×5 मीटर के क्षेत्रफल में CCE App के अंतर्गत किये गये फसल कटनी प्रयोग में कुल हरा दाना वजन 34 किलो 820 ग्राम प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 69 क्विंटल उपज का आकलन किया गया।
उक्त उपज दर के आधार पर भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा खाद्य योजना से संबंधित नीति तैयार की जाती है। साथ ही उपज दर बढ़ाने हेतु नये-नये वैज्ञानिक एवं तकनीकि विधि का सृजन किया जाता है।
जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों को जागरूक किया गया कि धान एक बिमित फसल है, बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत बीमा कराई गई फसलों की क्षति की स्थिति में किसानों को इसका मुआवजा दिया जाता है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि अपने धान की बिक्री पैक्स के माध्यम से ही करें ताकि उचित मूल्य मिल सके तथा विचौलीय पर अंकुश लगाया जा सके।
उक्त फसल कटनी प्रयोग किसान सलाहकार श्री कुमार साहब द्वारा किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी के साथ सुभाष दास राम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मो0 अफाक अंसारी, प्र0सां0पदा0, घोषी, विरेन्द्र कुमार सिंह, प0कृ0पदा0, घोषी, मिथिलेश मिश्रा, प्र0सां0पदा0, काको मनीष पाठक, प्र0सह0पदा0, घोषी, मो0 गोलाम रशीद, अंचल निरीक्षक घोषी एवं जिले तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment