एडिशनल डीएम की कार ने शिक्षक को ठोका, गंभीर स्थिति में रेफर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एडीएम के स्कॉर्पियो से शिक्षक हुआ घायल प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

जिले के भगवानपुर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां पर एडीएम संजय कुमार के स्कॉर्पियो से एक पल्सर बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद एडीएम के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए शिक्षक को अपने स्कॉर्पियो में लेकर सीएचसी भगवानपुर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों के द्वारा रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम 4:00 बजे एडीएम कैमूर संजय कुमार अपने स्कॉर्पियो से केवा नहर से होते हुए जा रहे थे कि पल्सर बाइक से आ रहे एक शिक्षक की बाइक में उनकी स्कॉर्पियो से टक्कर लग गई। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एडीएम के द्वारा शिक्षक को अपने स्कॉर्पियो में बैठा कर सीएचसी भगवानपुर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों के द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक भगवानपुर थाना क्षेत्र के कशेर पंचायत के पिहरा गांव निवासी सौरभ सिंह उर्फ मंटू सिंह बताए जा रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment