आरा/आशुतोष पाण्डेय
सूबे की सरकार अब किसानों को जागरूक करने के लिए हर प्रखंड में किसान चौपाल लगा रही है ताकि किसानों को सरकार के हर योजना की जानकारी मिल सके और उसका लाभ किसानों को मिल सके।इसी कड़ी में आज कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा किसानों को जागरूकता हेतु किसान चौपाल बेरथ गाँव मे लगाया।
बेरथ ग्राम के ग्रामीणों से एक नुक्कड़ नाटक के जरिये सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों से की आग्रह किया गया।
इस पंचायत के किसानों को बीज संबंधित जानकारी , प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि ,पौधा लगाने हेतु ,खेत में पराली न जलाने हेतु आग्रह , सिंचाई हेतु जानकारी एवम किसान हित में चल रही योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई ।इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम।से किसानों को जागरूक किया गया ।




