संतोष कुमार की रिपोर्ट
बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रहे कुढ़नी उप चुनाव को लेकर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए BJP पर जमकर हमला बोला और इशारों इशारों में BJP के एक नेता वो पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया की सुरेश शर्मा को हरवाने के लिए लगे हुए थे जो खुद जीत कर मंत्री बने, इस दौरान वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दावा की की उनकी जीत सुनिश्चित है क्यूंकि भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट समर्थन कर दिया है, इस दौरान ज़ब उनसे सवाल किया गया की कुढ़नी उप चुनाव को लेकर नितीश और तेजस्वी की सभा होने की बात आ रही है वह कितना प्रभाव डालेगा तो इस सवाल पर गोल मटोल जबाब देते नजर आये तीखे शब्दों से हमला करने वाले मुकेश सहनी के जुबान पर सिर्फ और सिर्फ BJP ही निशाने पर रही और इस चुनाव में जातीय समीकरणों में सेंध लगाकर आगे बारगेन करने की नीति को स्वीकार करते हुए कहा की यह चुनाव हमें एक नयी ताकत देगी जिसके बाद 2024 में होने वाले चुनाव के मुद्दे पर बात करेंगे, मिडिया को सम्बोधन करने के दौरान और पूछे गये सवालों के जबाब में RJD और JDU का इस्तेमाल न के बराबर करते हुए दिखे मुकेश सहनी
बाइट :- मुकेश सहनी VIP सुप्रीमो




