मुजफ्फरपुर में निजी कंपनी के कर्मी को बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

देर रात गोलीबारी में एक निजी कंपनी का चालक गंभीर मैनेजर पर फायरिंग की बताई जा रही है बात पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी सदर थाना क्षेत्र का मामला।।

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में देर रात हुई बाइक सवार दो अपराधी के द्वारा किया गया एक गोलीबारी में एक निजी कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार पर फायरिंग जिसमें बाल बाल बचे मैनेजर वही गोली लगने से कंपनी के कर्मी और चालक प्रशांत कुमार झा को लगने से हुआ गंभीर अवस्था में घायल जिसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में कराया गया है इलाज हेतु भर्ती।इस जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है घटना का कारण अब तक नही हो पाया है स्पष्ट वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।चिकित्सक डॉ गौरव वर्मा ने बताया अभी घायल की हालत गंभीर बनी हुई है इलाज किया जा रहा है एक गोली दाहिने पेट से नीचे के हिस्से में लगी हुई है।

वही गोली लगने से घायल हुए निजी कंपनी का कर्मी और चालक प्रशांत कुमार झा के परिजन ने बताया की वह हर रोज की तरह कंपनी के लोग मैनेजर को छोड़ने और लाने जाते है आज देर रात जब लौट रहे थे तभी घटना की वारदात हुई। घायल का किसी के साथ कोई भी आपसी रंजिश और दुश्मनी की बात नही है।

पूरे मामले में डीएसपी नगर राघव दयाल ने बताया की मामले की जांच करवाई जा रही है और इसको लेकर के घायल का बयान के आधार पर की जाएगी करवाई तो अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और ठीक होने के बाद बयान के आधार पर करवाई किया जायेगा।

बाइट राघव दयाल डीएसपी टाउन मुजफ्फरपुर।।

Join us on:

Leave a Comment