रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना जिला में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला
का आयोजित किया जा रहा है। इस मेला के अवसर पर पटना जिला के सभी प्रखंडों से इच्छुक कृषक लाभान्वित होंगे। मेला में सभी प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन से
संबंधित कृषि यंत्र यथा रीपर कम बाईंडर, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा बेलर, रोटरी मलचर, हेपी सीडर, अन्य कृषि यंत्र भी होंगे। वितीय वर्ष 2022-23 में कृषि यांत्रिकरण राज्य योजना,अन्तर्गत 5.17 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी विरूद्ध 2933 आवेदन प्राप्त हुए है। कृषि,यांत्रिकरण मेला में किसान गोष्ठी के माध्यम से कृषि कार्य हेतु उपयोगी यंत्रों की विस्तृत,जानकारी के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन की भी जानकारी दी गयी है ,दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला के प्रथम दिवस दिन डॉ०
चन्द्रशेखर सिंह जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा उद्घाटन किया गया। अपने सम्बोधन में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा किसानों को फसल अवशेष को अपने खेतों में नही जलाने का सुझाव दिया गया तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को फसल अवशेष प्रबंधन से
ज्यादा-ज्यादा जानकारी किसानों को देने के लिए निदेशित किया गया। इस अवसर पर श्री विभु
विधार्थी, जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, पटना द्वारा कृषि यांत्रिकरण
राज्य योजना वितीय वर्ष 2022-23 में उपलब्ध करायी जाने वाली कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत
जानकारी दी गयी। श्री निरज कुमार, सहायक निदेशक, (कृषि अभियंत्रण), पटना द्वारा कृषि
यंत्रों के रख-रखाव एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ० मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक
(कृषि अभियंत्रण), कृषि विज्ञान केन्द्र, पटना द्वारा जलवायु के अनुकूल कृषि में कृषि यंत्रों के
महत्व के विषय में जानकारी दी। कृषि यांत्रिकरण मेला में सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी
बाइट:-पटना जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह




