रवि शंकर शर्मा :-
पटना, 22 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधान सभा के ‘वाचनालय’ में 2 नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्य श्रीमती कुसुम देवी एवं श्रीमती नीलम देवी को शपथ दिलायी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति श्री रामचन्द्र पूर्वे, उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो० जमां खान, बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




