प्रधानमंत्री ने अभिनेता चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ बनने पर बधाई दी!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा

प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav
प्रधानमंत्री ने तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी को गोवा में आयोजित 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2022 2:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी को गोवा में आयोजित 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी है।

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के ट्वीट का जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“चिरंजीवी गारू शानदार हैं। उनके शानदार काम, विविध भूमिकाओं और निराले स्वभाव ने उन्हें पीढ़ियों से फिल्म प्रेमियों का चहेता बनाया है। @IFFIGoa में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिए जाने पर उन्हें बधाई।

@KChiruTweets”


एमजी/एएम/आर/डीवी

Join us on:

Leave a Comment