पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद इंटरनेशनल शो लेकर जहानाबाद में आए जादुगर शुक्ला सरकार के शो काफी भीड़भाड़ के साथ चल रहा है एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दर्शकों को काफी आनंदित कर रहा है, इठलाती बलखाती जादू परिया हो, या जादुगर का हैरत अंगेज कारनामे ,, सर चढ़ कर बोल रहा. शहर के नगर भवन टाउन हॉल में जादूगर शुक्ला सरकार के शो में दिखाए जाने वाले डायनासोर , खाली हाथों से नोटो की बारिश जादुई मंच पर दर्शकों को हैरत में डाल दे रहा है। शो ने जहानाबाद का दिल जीत लिया अपने मनमोमोहक प्रस्तुति से। . इवेंट मैनेजर सह मीडिया प्रभारी अतुल जोशी ने बताया कि जहानाबाद वासियों का भरपुर प्यार मिल रहा है हर शो में खचाखच पब्लिक देखकर कलाकारों में काफी उत्साह बढ़ रहा है. शो में नयापन दिख रहा ताजा हवा के सुखद झोंके की तरह जो इंसान को तनाव से बहार ला रहा यही कारण है की दर्शक बार बार शो की तरफ सिर्फ रुख ही नही कर रहे बल्कि जादूगर संग सेल्फी खिंचवा कर जादूई यादों को भी संजो ले रहे. श्री जोशी ने बताया कि विश्व के महान जादूगर शुक्ला सरकार का जादू शो अब कुछ दिन ही दिखाया जाएगा, दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलता रहेगा तो यह शो कुछ दिनों के लिए आगे भी चलाया जा सकता है। वहीं प्रबंधक प्रेम धनराज ने बताया कि हर शो में नए-नए करतब दिखाया जा रहा है। रोजाना 3 शो में दिखाया जा रहा है 12 बजे 3 बजे और 6 बजे से दिखाया जा रहा है, और स्कूली बच्चों के लिए स्पेशल शो भी चलाया जा रहा है।




