पुनपुन बराज कनाल परियोजना तेजी से जारी, किसानों को होगा फायदा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

पुनपुन बराज कनाल योजना पुनपुर नदी के माध्यम से बराज शाखा नहर एवं वितरणी बना कर 1900 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना से कई जिला लाभांवित होने वाले जिला में जहानाबाद के साथ-साथ औरंगाबाद, अरवल एवं पटना है।
हमिद नगर गाँव, अंचल गोह, जिला औरंगाबाद में बराज का निर्माण कराया गया है एवं बराज से 28.890 किलो मीटर लम्बी दाया मुख्य नहर निकलती है, जो औरंगाबाद, जहानाबाद एवं अरवल से गुजरती है, जो जहानाबाद जिला के अन्तर्गत कई मौजा से होकर गुजरती है, जिससे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी जाएगी, जिसमें जहानाबाद जिला में लगभग 05 किलो मीटर लम्बी मौजा कंसुआ, सहवाजपुर, रतनी, फरीदपुर, गगनपुरा उचटा, हसनपुरा लाभान्वित होगा।
दाया मुख्य नहर से 20 किलो मीटर से निसरीत कींजर वितरणी, जिसकी लम्बाई 15.245 किलो मीटर है। यह अरवल, जहानाबाद तथा पटना से गुजरती है। जहानाबाद में लाभांवित होने वाले मौजे है, जिसमें विसनपुर, जेठीयारा, पंडित विगहा, महदपुर, बडैता है। दांया मुख्य नहर के अंतिम छोर से निसरीत पुनपुन ााखा नहर है, जिसकी लम्बाई 45.80 किलो मीटर है। यह जहानाबाद तथा पटना जिला से गुजरती है। जहानाबाद जिला में लाभांवित होने वाले मौजा यथा- हसपुरा, नुवामा, भेड़ीया, मौलानाचक, संधवा, झुनाठी, धानाडीहरी, अखियारपुर, लाखापुर, बलवा, धुरीया, खिदीरपुरा, सुरंगापुर, चिंगियाचक, पशुरामचक, बदहर, धनधर विगहा, आदमपुर अगिहा है। इस सम्पूर्ण योजना से जहानाबाद जिला में लगभग 2850 हेक्टेयर जमीन सिंचीत होगी।
योजना के पूर्ण होने के उपरांत रवी तथा खरीफ फसल की उपज में इजाफा होगा तथा जिन खेतों में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण खेती नहीं हो पाती है, वहाॅ भी खेती आसानी से की जा सकती है। भू-तल से नीचे जल का जल स्तर भी बना रहेगा। यह योजना सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है परन्तु भू-अधिग्रहण की समस्या के कारण काफी वर्षो से लम्बीत थी। जल संसाधन के सचिव संजय कुमार अग्रवाल के अथक प्रयास तथा अभियंत्रण एवं प्रशासन से सामंजस बनाकर कार्य का पूर्ण आरंभ कराया गया।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कार्य में आनेवाली बाधा जैसे किसानों का विरोध तथा मुआवजा राशि जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अंचल अधिकारी जहानाबाद सदर तथा थाना प्रभारीकल्पा थाना ने भू-स्थल दिनांक 18 नवम्बर, 2022 निरीक्षण किया गया तथा किसानों की समस्या को संज्ञान में लिया इस क्रम में विशेष तौर पर दो व्यक्ति विश्वजित कुमार, पिता जितेन्द्र शर्मा एवं कुल्लु शर्मा पिता राम उदय सिंह एवं अन्य चार लोगों द्वारा उग्र प्रतिरोध करने पर तत्काल हिरासत में लिया गया। इसके उपरांत कार्य (असैनिक) प्रारंभ कर दिया गया है, जो बीना किसी समस्या के आज से कार्य प्रगति पर है। कार्य का निरीक्षण मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, औरंगावाद, अधिक्षक, अभियंता, सहित अन्य अभियंताओं द्वारा किया गया। सभी से अपील किया गया भू-अर्जन हेतु अपना कागजात उपलब्ध करवायेंगे तथा कार्य में किसी प्रकार का वाधा न डाले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें