दिल्ली मे राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से सम्मानित हुए योगी शैलेन्द्र कुमार गिरि एवं पूजा श्रीवास्तव!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा दिल्ली के लाजपत ऑडिटोरियम भवन मे आयोजित योगवीर सम्मान समारोह -2022 मे योग के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बापूधाम योग विद्यालय के निदेशक योगी शैलेन्द्र कुमार गिरि एवं पतौरा लाला टोला निवासी श्री व्रजनारायण श्रीवास्तव की पुत्री पूजा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय योग वीर सम्मान तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर से माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, केंद्रीय आयुष एवं बाल विकास मंत्री डॉ महेंद्र भाई मुंजपरा, शहरी एवं आवास मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय पतन पोत परिवहन जल और पर्यटक राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक जी, निदेशक मोरार जी देशाइ राष्ट्रीय योग संस्थान एवं वाई सी बी आयुष मंत्रालय भारत सरकार, सांसद जनार्दन मिश्रा जी, पूज्य संत दीपांकर जी, एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी जी के द्वारा सम्मानित किया गया l इस सम्मान के लिए पंडित उगम पाण्डेय कॉलेज के प्राचार्य प्रो कर्मत्मा पाण्डेय, महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज के प्राचार्य प्रो जे सी गिरि, वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित सुशील पाण्डेय, के टी कॉलेज के प्राचार्य गोपाल जी, महिला कॉलेज के प्राचार्य रत्नेश आनंद आदि ने बधाई दी l

Join us on:

Leave a Comment