CM नितीश ने पटना में बाटा नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम तेजस्वी रहे मौजूद

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के नव नियुक्त कनीय लेखा लिपिक एवं निम्न वर्गीय लिपिक का नियुक्ति पत्र सह उन्मुखीकरण समारोह का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया.
तेजस्वी यादव ने इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री का निर्देश है सारे रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, हम सारे मंत्री और विभाग के अधिकारी को धन्यवाद देते है। तेजस्वी ने कहा विभाग किसानों के हित में काम करता है, कई बड़ी योजनाएं और परियोजना को इस विभाग ने पूरा किया, बड़ी खुशी होती है गरीब और पिछड़ा राज्य बिहार कम संसाधन के बावजूद तेजी से विकास कर रहा है।
यह मुख्यमंत्री का नेतृत्व है कि कम संसाधन होने के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बिहार सबसे आगे हैं, बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन है


जहां देशभर में नौकरी नहीं मिल रही वहां बिहार में रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है नियुक्ति पत्र बांटने लगा है तो जो लोग डिग्री लेकर और पढ़ लिख कर जो काबिल लोग हैं पढ़े लिखे लोग हैं सरकार आज उन पर ध्यान दे रही है और सभी को नौकरी दे रही है। तेजस्वी ने आगे कहा हमारी देखा देखी केंद्र भी 75000 नियुक्ति पत्र बांट रहा है,
महंगाई,बेरोजगारी पर कोई चर्चा नही हो रही है। हमलोग बोलने में नही काम करने में भरोसा करते है, बिहार में इतनी बेहतर सरकार हमारी चल रही है गरीब की सरकार है तो बीजेपी कह रही है कि जंगलराज हो गया। जैसे कंप्यूटर का डाटा करप्ट हो जाता है वैसे ही बीजेपी का दिमाग करप्ट हो गया है।

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव नियुक्त लिपिकों को संबोधित करते हुए कहा जल संसाधन विभाग को विशेष रूप से बधाई, लोगों का एंप्लॉयमेंट होना चाहिए। मंत्रियों और अधिकारियों को कहा सिर्फ नियुक्ति पत्र ही नहीं पोस्टिंग भी जल्दी दे दी जाए। नीतीश कुमार ने कहा हमने मुख्य सचिव और विभाग के सचिव को कहा है इतने से काम नहीं चलेगा जितना पद है इतने लोगों की बहाली होनी चाहिए, हमने कई सारे इंजीनियरिंग कॉलेज और संस्थान खोले हैं तो आप बहाली नहीं कीजिएगा तो कैसे काम चलेगा।
हम भी इंजीनियरिंग ही पढ़े हैं, पढ़ने के बाद हम को भी नौकरी मिल रहा था लेकिन हम नौकरी छोड़ दिए और राजनीति में आ गए। इंजीनियर की भूमिका समाज में काफी महत्वपूर्ण है। विजय चौधरी जी को हमने कहा था कि जल संसाधन विभाग को दो हिस्सों में बांटा जाए एक सिंचाई और दूसरा बाढ़ प्रबंधन लेकिन यह नहीं कर पाए लेकिन 2015 में हमने ललन सिंह को कहा तो उन्होंने 2016 में इस काम को पूरा किया, हम हर साल दिशा निर्देश देते रहते हैं।

Byte: नीतीश कुमार, CM, बिहार
Byte: तेजस्वी यादव, डिप्टी CM बिहार

Join us on:

Leave a Comment