लखीसराय- औरैया में महिला की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय/बिहार

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत औरैया गांव में देर रात अपराधियों ने एक महिला की सर में गोली मारकर हत्या कर दी।उक्त महिला अपने पड़ोसी के घर बहू भोज में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौटी थी।जहां दरवाजे पर ही घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी।महिला की पहचान स्व0 टुनटुन साह की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा टाउन थाना की पुलिस को सूचित किया गया।जहां पहुंची पुलिस गश्ती वाहन ने पूनम को लखीसराय सदर अस्पताल लाया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजनों में मातम है।जानकारी के लिए बता दें कि मृतक महिला के पति टुनटुन साह की भी पूर्व साल हत्या कर दी गई थी।जिसके तार इस घटना से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट:-सुरेंद्र साह (परिजन)

Join us on:

Leave a Comment