अमित कुमार की रिपोर्ट :-
लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर पर चढ़कर अपराधियों ने की गोलीबारी, पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
दानापुर। दानापुर थाना क्षेत्र के खगौलरोड स्थित लोजपा के पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर पर चढ़ दर्जनों बदमाशों ने रोड़ेबाजी, मारपीट करते हुए गोलीबारी की। घटना के संबंध में लोजपा पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि मारपीट , रोड़ेबाजी में पुत्र और भांजा जख्मी हो गये। ना सुने आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की है जिसमें किसी की हटा हाथ की सूचना नहीं है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का अंजाम दे बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दोनो जख्मी को लोगो ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह अपने पूरे दलबल के साथ एवं मामले की छानबीन में जुटी है। दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रोड़ेबाजी, मारपीट में दो लोग ज़ख्मी है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है। रोड़ेबाजी, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।




