बेगूसराय – छात्रा की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, लोगों का जमकर हंगामा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में स्कूल में शिक्षक के द्वारा छात्रा की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और घटना के आज दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और बच्चों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गया‌। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बीरपुर पूर्वी पंचायत की है। बताया जाता है कि आठवीं कक्षा की छात्रा खुशबू खातुन को शुक्रवार को खेलने के दौरान खेल सामग्री टूटने पर प्रधानाध्यापक के द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है‌। इस घटना से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्कूल पहुंचकर आज जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment