एक शाम नितीश के नाम कार्यक्रम में सलमा आगा समेत देशी विदेशी, शायरों, कवियों, साहित्यकारों ने बाँधा शमा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

एक शाम नीतीश कुमार के नाम का हुआ आयोजन। देश विदेश में ख्याति प्राप्त शायर शायराना कवि कवियत्रियों ने दिया प्रस्तुती। ढाका हाई स्कूल के खेल मैदान में सजी महफ़िल।

पूर्वी चम्पारण के ढाका में बीती रात गुलजार रही। ढाका हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसका नाम राज्य के मुख्यमंत्री को समर्पित रहा। एक शाम नीतीश कुमार का नाम कार्यक्रम में देश के दर्जनों नामी गिरामी शायर शायरा कवि और कवियत्रियों ने भाग लेकर लोगो को अपने काव्य और शायरों से जागृत किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राज्य सरकार के वरीय मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ती है। इस प्रकार के आयोजन हमेशा किया जाना चाहिए। वही आयोजन की तारीफ करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज मे भाईचारा और मिल्लत चाहते है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सीने अभिनेत्री मशहूर शायर सलमा आगा ने अपने गीतों को सुनकर समा बंधा। जबकि संपत सरल,शकील आजमी, अबरार कासिफ, अंकित सिंह, जौहर कानपुरी, अजीज नाबिल सहित कई कलाकार शायरों और कवियों ने अपने शेरो शायरी को गाया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रोता ओर विद्वान मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment