आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर जिले में बढ़ते हुए क्राइम के बाद आज भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कांडों का उद्भेदन किया है और कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कल पुलिस को सूचना मिली कि नारायणपुर के रोहित कुमार उर्फ सहदेव जो चाईबासा में सीआरपीएफ बटालियन 157 में पदस्थापित है कर दो दिन पूर्व सी आर पी एफ छावनी के अंदर से दो इंसास राइफल लेकर अपने गांव फरार हो गए थे। जिसको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार को दो इंसास राइफल के साथ धर दबोचा और गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वही दूसरा मामला छठ पूजा के दौरान आरा नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोहल्ले में मूर्ति विसर्जन के विवाद के बाद हुए हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उनको जेल भेज दिया। जबकि तीसरा मामला बड़हरा थाना के रामसागर गांव के पास हुए मोबाइल और पैसे की लूटपाट कांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बदमाशों में हड़कंप की स्थिति है।
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर)




