प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन। श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार , निदेशालय नियोजन और प्रशिक्षण नियोजन , बिहार की पहल पर जिले में दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेला का आयोजन होगा जिससे की रोजगार की तलाश में युवाओं को सुनहरा मौका मिलेगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर के द्वारा यह मेला रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के मैदान में दिनांक 16और 17 नवम्बर को लगाया जायेगा।इस मेले में तकरीबन 25 निजी क्षेत्र के नियोजक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए रिक्तियां लेकर आई है।लगभग 3500 वेकेंसी विभिन्न क्षेत्रों में है।

Join us on:

Leave a Comment