अस्पताल में तैनात महिला गार्ड से छेड़खानी का मामला आया सामने!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर में महिला गार्ड के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया हैं। बताया गया है कि सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती एक महिला को लड़का जन्म लिया था जिसका पति ने महिला गार्ड से साथ छेड़खानी की है। जिसको ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड से शोरगुल मचाया जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद मनचले युवक को नगर थाने के पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही हैं।

बताया गया है कि हाजीपुर चौहटा चौक। चौक निवासी प्रदीप कुमार अपने पत्नी की डिलीवरी को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसको लड़का जन्म लिया। इसी खुशी में मिठाई खिलाने को लेकर महिला गार्ड से उलझ गया था। इस सम्बंध में प्रदीप कुमार ने बताया कि जब पुत्र जन्म लिया था तो उनको मिठाई खाने बोला तभी दोनों उलझ गया था।

वही इस घटना को लेकर महिला गार्ड ने कहा कि उसे जबरन मिठाई खाने को लेकर हाथ पकड़ खिंचा तानी कर रहा था। वही लोगो ने पकड़ नगर थाना को सुपुर्द कर दिया है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Join us on:

Leave a Comment