:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
फतुहा थाना में अपराध का पर्याय बने 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार. 5 मोबाइल, दो कट्टा व अन्य समान बरामद
(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से मिल रही है, जहाँ फोरलेन पर अपराधियों द्वारा लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. शुक्रवार को रात्री सुपनचक के पास दो युवकों को कुछ अपराधियों द्वारा निशाना बनाते हुए उनके सिर पर कट्टा के बट से मारकर बेहोश कर. दिया गया और उनका बाइक, रूपया व मोबाइल को भी लूट लिया गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश मांझी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फतुहा मुकेश कुमार मुकेश द्वारा एक टीम का गठन किया गया और छापामारी करते हुए महज 4 घंटों के अंदर सभी लूटे गए समान, रूपये व बाइक को बरामद कर लिया गया. वही कुल चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जिसमें रामानंद यादव, प्रिंस उर्फ नीतिश उर्फ राजेश एवं अन्य दो व्यक्ति शामिल हैं. दो गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस को सभी से पुछताछ कर जेल भेज दिया है.




