फरार अक्षरा सिंह हाजिर नहीं हुई तो हो सकती है कुर्की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

अक्षरा सिंह फरार, अगर कोर्ट में हाजिर नही हुई तो हो सकता है कुर्की जप्ती. बाहु बलि मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में ठुमका लगाना भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह को पड़ा महंगा, घर पर चस्पा किया गया नोटिस. 2021 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी फायरिं. कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी थी धज्जियाँ.

क्या भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर अक्षरा सिंह के यहां होगी कुर्की जब्ती ! क्या अक्षरा सिंह है फरार ! आखिर अक्षरा सिंह के यहां क्यों पुलिस ने चस्पा आया है नोटिस ! इस तरह के कई सभा तब सामने आ गए जब वैशाली से गई पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर पर नोटिस चस्पा किया इन तमाम सवालों के जवाब हम आपको बताने जा रहे हैं. दरअसल वैशाली के लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के घर पर तकरीबन एक साल पूर्व उपनयन संस्कार के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह को महंगा पड़ा. कोर्ट में केस दर्ज होने के बाद बेल न लेने के कारण पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर इश्तिहार चिपकाया है. दरअसल बीते साल नवंबर माह में मुन्ना शुक्ला कि घर पर उनके भतीजे की उपनयन कार्यक्रम था इसमें अक्षरा सिंह को बतौर कलाकार बुलाया गया था अक्षरा सिंह के कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान सरेआम फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था.

जिसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला उनकी पत्नी सह पूर्व विधायक अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर केस दर्ज किया था. इस मामले में बाकी आरोपियों ने कोर्ट से बेल ले लिया है लेकिन अक्षरा सिंह ने बेल नहीं लिया. जिसके कारण उनके खिलाफ उनके पटना स्थित घर पर पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाया गया है और कहा गया है कि समय रहते यदि अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो कोर्ट के आदेश पर अक्षरा सिंह की के घर की कुर्की जप्ती तक हो सकती है. इस तरह अक्षरा सिंह इस मामले में फंसती नजर आ रही है. हालांकि अभी तक अक्षरा सिंह की ओर से अपनी सफाई में कोई बयान नहीं आया है. दरअसल मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार था जिसमें मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड ने फायरिंग की थी साथ ही कोविड-19 टोकोल का जमकर उल्लंघन भी किया गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 24 मार्च 2021 को लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पांच नामजद सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था लेकिन अन्य आरोपियों को बाद में मामले से हटा दिया गया जबकि बाहुबली मुन्ना शुक्ला और उनके बॉडीगार्ड अमित कुमार आर एक्ट के तहत मामला सत्य पाया गया था. वही अक्षरा सिंह, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला और एक अन्य कई अन्य मामला सही पाया गया था. तब खेत के आईओ सुनील कुमार लालगंज थाना मैं पदस्थापित थे अभी वह देसरी थाना के थाना अध्यक्ष जिनके जिम्मे अक्षरा सिंह और मुन्ना शुक्ला कायम चर्चित मामला है. इस विषय में देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले में चार लोगों ने बेल ले लिया है जबकि अक्षरा सिंह ने बेल नहीं लिया है. इस बावत उनके पटना स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया गया है. अगर इसके बावजूद भी उनकी हाजिरी नहीं होती है तो कुर्की जब्ती के लिए भी प्रयास किया जा सकता है. यह मामला 24 मार्च 2021 का है जब एक फंक्शन में कार्बाइन से फायरिंग की गई थी और को कोविड गाइड लाइंस का उल्लंघन किया गया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

Join us on:

Leave a Comment