कुढ़नी उपचुनाव को लेकर डीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों संग की बैठक

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

जिला मुजफ्फरपुर

आज दिनांक 11 नवंबर, 2022 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में , 93 कुढ़नी विधानसभा उप निर्वाचन के सफल संचालन के निमित्त गठित सभी 39 सेक्टर पदाधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पश्चिम, निर्वाची पदाधिकारी, 93 कुढ़नी सह डीसीएलआर पश्चिमी , अवर निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी, पश्चिमी भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को बूथ की विद्युत व्यवस्था, एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज, रूट सत्यापन, भेद्यता मानचित्र हेतु बारंबार फील्ड विजिट, c vigil app पर सभी की लॉगिंग आदि का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारियों की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी शीघ्र करा दी जाए। रिजर्व ईवीएम तथा ईवीएम रिप्लेसमेंट प्रक्रिया के विहित प्रक्रिया से संचालन पर भी उन्होंने बल दिया।
बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों को सभी रिपोर्टिंग फॉर्मेट्स भी प्रदान किए गए।

उप निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment