आज बिजली बिल सुधार शिविर का होगा आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली बिल में सुधार को लेकर विधुत आपूर्ति अवर प्रमण्डल जहानाबाद व मखदुमपुर एवं सभी प्रशाखा कार्यालय में बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया गया हैं!
इस आशय कि जानकारी देते हुए विधुत कार्यापालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि महीने के द्वितीय शनिवार को प्रत्येक प्रखंड के प्रशाखा कार्यालय में बिजली बिल सुधार का आयोजन होगा!
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया हैं कि जिस किसी का बिजली बिल गड़बड़ हैं, वे अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना बिजली बिल सुधार कर बिजली बिल का भुकतान ससमय कर दें!

पाँच लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में लागातार सघन जाँच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आये दिन बिजली चोरी के खिलाफ जुर्माना एवं मुकदमा दोनों किया जा रहा है! फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है!
इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए पाँच लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विधुत अभियंता कुमार विक्रम के नेतृत्व में हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत सुहानी बिगहा गाँव में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए पाँच लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में शिवकली देवी पर 8547 सूरज पंडित पर 6837 रणबीर कुमार पर 8234 जगदीश प्रसाद पर 32101 एवं अनीता कुमारी पर 8547 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए हुलासगंज थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है!

Join us on:

Leave a Comment