पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ.) सुरेन्द्र कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

एस.एस. कॉलेज , जहानाबाद में महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सुरेन्द्र कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ० कुमार अपने विषय के प्रकांड विद्वान होने के साथ ही एक कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के रूप में महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके असामयिक निधन से शैक्षणिक जगत को गहरी क्षति पहुंची है। वे अपने बेबाक और बेदाग छवि के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक सभा मे उपस्थित महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने डॉ० कुमार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। गमगीन माहौल के बीच हुए शोक सभा में उपस्थित रहने वालों में महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ० श्रीनाथ शर्मा, प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद , डॉ० विनोद कुमार रॉय , डॉ० सतीश चन्द्र पाठक, मोती लाल , अनिल कुमार द्विवेदी ,विवेक मोहन ,रामजीवन पासवान आदि शामिल रहे ।

Join us on:

Leave a Comment