जहानाबाद -18 लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

जहानाबाद से पंकज कुमार।

जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 18 लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के परावन, गुलगुलिया मखदुमपुर, मुथेर, बेलदारीचक, गुहारीपर, शिवाजी पथ आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 18 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में सुभास कुमार पर 39224 अखिलेश प्रसाद पर20613 अरविन्द ठाकुर पर 20570 राम प्रवेश चौधरी पर 23738 हरिचौधरी पर 17771 परमेश्वर पंडित पर 11658 अधित कुमार पर 11957 विश्वास कुमार पर 20586 कारू चौहान पर 5634 सत्येंद्र कुमार पर 5634 बबन सिंह पर 11100 अरुण चौहान पर 71946 गीता देवी पर 5075 शयमु चौहान पर 11329 लालमुनी देवी पर 32674 संजीत कुमार पर 10725 हरिहर चौहान पर 8188 एवं जाकिर हुसैन पर 3081रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता शैलेश कुमार, अभय कुमार, अनिल कुमार सहित शस्त्र पुलिस बल शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment