“एक शाम नितीश के नाम” कार्यक्रम में जुटेंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि और शायर!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

एक शाम नीतीश के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल। ढाका के हाई स्कूल खेल मैदान में होगा आयोजन। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि और शायर लेंगे भाग। तैयारी अंतिम चरण में।पूर्वी चम्पारण के ढाका में जुटेंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि और शायर। मंच होगा एक शाम नीतीश के नाम। कल 11 नवम्बर की शाम सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय ढाका का हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजन किया गया है। आयोजन जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने आयोजित किया है। आयोजन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के एक दर्जन से अधिक नामचीन हस्तियां भाग लेंगी। तैयारियों के जायजा ले रहे जदयू विधान पार्षद खुर्शीद अनवर ने कहा कि शिक्षा दिवस के अवसर पर ढाका हाई स्कूल के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनके आकर्षण के केंद्र देश और विदेश के नामचीन कवि कवित्री शायर शायरा होगी। इनमे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति लब्ध शायरा सलमा आरा,शकील आजमी,संपत सरल, जौहर कानपुरी,गीता सिंह और अबरार कासिफ शामिल है। महात्मा गांधी ने इसी चम्पारण से आजादी की लड़ाई को शुरू किया था। जिसकी अपनी एक खास सांस्कृतिक विरासत है। कार्यक्रम में मौलाना आजाद को याद किया जायेगा। जिससे चम्पारण के लोगो को फायदा होगा और चम्पारण का नाम एकबार फिर उज्ज्वल होगा। तैयारी की समीक्षा कर रहे सिकरहना के एसडीओ इफ़्तेख़ार अहमद ने कहा कि एमएलसी खालिद अनवर के प्रयास से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। ढाका के लोग शालीन है और सांस्कृतिक पहचान के है। कार्यक्रम में देश के नामचीन हस्तियां भाग लेंगी। उन्होंने लोगो से कार्यक्रम के दौरान शांति बनाने और सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। बाइट :खालिद अनवर,जदयू एमएलसी
बाइट :_इफ़्तेख़ार अहमद,एसडीओ, सिकरहना ढाका

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें