अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार सरकार के मंत्री रामानंद यादव पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था और इसको लेकर वह आज गवाही देने पटना के एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और आरोप लगाया था कि पटना के लोदीपुर और सब्जीबाग इलाके में मंत्री रहते हुए जमीन पर कब्जा कर मार्केट और मॉल का हमने निर्माण कराया और यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद था और जब मैंने उनको नोटिस दिया तो ना ही उन्होंने क्षमा याचना की या फिर उन्होंने ना कोई प्रमाण प्रस्तुत किया खेतान मार्केट और लोदीपुर से मेरा कोई लेना देना नहीं है इस प्रकार के बेबुनियाद आरोपों से मेरी छवि धूमिल हुई और इसी वजह से मैंने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया और आज इसी पर मेरी गवाही थी और मेरी गवाही पूरी हो गई गवाही में मैंने बताया कि मॉल और मार्केट से मेरा कोई संबंध नहीं है और उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए इस तरह का बेबुनियाद झूठा आरोप लगाया जिससे मेरी छवि धूमिल हुई है लोगों के मन में भ्रम पैदा हुआ है या तो वह क्षमा याचना करें नहीं तो उन पर मैं मुकदमा करूंगा तो उन्होंने कोई क्षमा याचना नहीं की और ना ही उन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया इसलिए मुझे मजबूरन उन पर मानहानि का मुकदमा करना पड़ा




