सिपारा तेल डिपो आग प्रकरण से लोग नाराज, कहा पुलिस करवाती है अवैध तेल कारोबार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना सिपारा के तेल डिपो में भड़की आग पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई से स्थानीय लोग नाराज, पुलिस पर पैसा लेकर अवैध तेल कारोबार कराने का लगाया आरोप, विरोध में किया बिशनपुर पकड़ी रोड जाम

पटना

पटना के सिपारा स्थित इंडियन वाइल्ड तेल डिपो में 7 और 8 नवंबर की मध्य रात्रि को आग लगने की घटना में पुलिस द्वारा निर्दोषों को फंसाया जाने का आरोप लगाते हुए आज स्थानीय लोगों ने पटना को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले बिशनपुर पकड़ी मार्ग को जाम कर दिया

विदित है की राजधानी पटना के पॉश इलाके सिपारा के इंडियन तेल डिपो में बीते मंगलवार को भीषण आग लग गई थी, जिससे तेल की सप्लाई पाइप लाइन पर भी खतरा उत्पन्न हो गया था, और फिर दमकल की 11 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए स्थानीय बेऊर थाना पुलिस ने मामले में लिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आज यह कहते हुए स्थानीय सड़क को जाम कर दिया कि पूरे मामले में बेऊर थाने की संलिप्तता है और वह पैसे लेकर अवैध तेल के कारोबार को बढ़ावा दे रही थी।

लोगों का कहना है की बेऊर थाना मोटी रकम लेकर अवैध धंधा करवा रही थी, मामला जब हाईलाइट हुआ सब गरीब लोगों को पकड़ लिया गया, स्थानीय लोगों ने इस बात को लेकर बिशनपुर पकड़ी में रोड जाम करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और एसएसपी से मांग की कि जल्द से जल्द बेऊर थाना प्रभारी के ऊपर कार्रवाई की जाए और बेकसूरो को रिहा किया जाए

वाइट सुरेंद्र यादव

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें