मोकामा गोपालगंज चुनाव ने बता दिया बिहार में नितीश फैक्टर खत्म – लोजपा (रा.)

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में पहुँचे लोजपा(रा.) के प्रदेश अध्यक्ष, कुढ़नी उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का दिया संकेत।

लोजपा रामबिलास चिराग गुट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी गुरुवार को मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे। जहां जिलास्तरीय समीक्षा बैठक को लेकर एक निजी होटल में कार्यकर्ताओ को पार्टी की मजबूती संगठन विस्तार एवं अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही के अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत विशाल फूलों का माला पहना कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मीडिया के सवालो का जबाव देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि नीतीश फैक्टर बिहार से खत्म हो चुका है। इसका प्रमाण गोपालगंज और मोकामा के सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे ने बता दिया है।

मुज़फ्फरपुर से कुढनी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में प्रताशियो की घोषणा दो दिनों में होने के उम्मीद है हालाकि उन्होंने कहा चिराग जी का दलों से बात चीत चल रहीं है और इनके पार्टी के लोगो की इच्छा है की लोजपा रामबिलास चिराग पार्टी अपना प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में उतारे। बैठक में पार्टी के राज्यस्तरीय नेता लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रेस वार्ता के दौरान कहा ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता को घर घर जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेगे । पार्टी को जमीन स्तर पर ले जाकर बूथ बाई बूथ कमिटी का निर्माण कर पार्टी को मजबूत बनाना है । वही कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सवाल पूछने पर कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बीजेपी पार्टी को समर्थन किया है ।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment