पंकज कुमार जहानाबाद।
लड़कियों के चक्कर में एक पोता ने अपनी ही दादी को मौत की नींद सुला दियाथा। घटना की सूचना पाकर जहानाबाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में किया था और मामले की जांच में जुट गईथी ।जहानाबाद जिला मुख्यालय के राजाबाजार के सत्संग नगर मोहल्ले में रहने वाले पिंटू ने लड़कियों के साथ गंदा काम करने के चक्कर में अपनी ही दादी की हत्या कर दी थी। दरअसल, पिछले दिनों एक घर में वृद्ध महिला का शव मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थीं,जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजाबाजार के सत्संग नगर मोहल्ले में रहने वाले पिंटू ने लड़कियों के साथ गंदा काम करने के चक्कर में अपनी ही दादी की हत्या कर दी थी!

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इसमें सनसनीखेज खुलासे हुए। तब जाकर पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद मृतक महिला (सियामनी देवी) का पोता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की और काली मंदिर के पास से उसे धर दबोचा। इस घटना के बाद हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है कि लड़कियों के चक्कर में कोई अपनी दादी की जान कैसे ले सकता है।




