विधिक सेवा शिविर का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया निरीक्षण!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के लिच्छवी भवन परिसर में आयोजित नालसा मॉड्यूल अभियान की श्रृंखला की कड़ी के रूप में विधिक सेवा शिविर का आयोजन हुआ। जिसका निरीक्षण करने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुकर सिंह पहुंचे। इस मौके पर विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। लिच्छवी भवन परिसर में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया। गौरतलब हो कि लिच्छवी भवन के परिसर में नालसा माड्यूल विधिक सेवा शिविर आयोजित कर जिले के सभी विभागों की ओर से अपना अलग-अलग स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर समाहर्ता डॉ संजय कुमार, डीआरडीए निदेशक पम्मी रानी विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment