16 सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में इंद्रजीत मुखिया एवं बालिका वर्ग में मनीषा रही टॉपर!

SHARE:

मधुबनी से संजय जी की रिपोर्ट

16 सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में इंद्रजीत मुखिया एवं बालिका वर्ग में मनीषा रही टॉपर
● ललित कर्पूरी स्टेडियम में
बालक व बालिका वर्ग के बीच 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित
ललित कर्पूरी स्टेडियम में रविवार को फुलपरास व झंझारपुर अनुमंडल के बालक एवं बालिका धावकों के बीच अलग-अलग 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में इंद्रजीत मुखिया टॉपर रहे. वही, बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी अन्य प्रतिभागियों को पछारते हुए इस वर्ग में टॉपर बनी. सुबह 8:00 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ महोदय भारत गैस इंधन के संचालक राजेंद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना, दिल्ली में कोचिंग चलाने वाले संजय कुमार साह, अधिवक्ता बलराम शाह, शिक्षक विनय कुमार, मनोज कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना ने कहा कि फौज की तैयारी में लगे युवाओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें काफी खुशी मिल रही है. उन्होंने इस फील्ड में निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे रंजीत कुमार की भूरी भूरी प्रशंसा की. और बच्चों को फौज में सफल होने की कामना की. उन्होने स्टेडियम में इंद्र पूजनोत्सव के बाद साफ-सफाई नहीं करवाये जाने से नाराज दिखे. उन्होने कहा कि फिल्ड को साफ-सफाई कर दौड़ने लायक बनाने के लिये युवा की तारीफ की और साफ-सफाई में खर्च हुआ दस हजार भी युवाओं को दी.वही, अधिवक्ता बलराम शाह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में ऊर्जा शक्ति प्रधान होती है. इस तरह कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी के कुछ युवा गलत संगत में चले गए हैं. जिसको सुधारने के लिए यह प्लेटफार्म काफी अच्छा है. उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाकर युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ पठन-पाठन की भी व्यवस्था की जाएगी. मालूूम हो कि बालक वर्ग में प्रथम स्थान इंद्रजीत मुखिया, द्वितीय स्थान मोहम्मद नियाम, तृतीय स्थान पंकज कुमार, चौथे स्थान पर चौथे अनिल कुमार पंडित रहे. इसी प्रकार क्रमवार सूरज कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार शाह, शिवम कुमार, रोशन कुमार टाइगर, राजेश कुमार, हरेराम कुमार, अजय साह, रोशन राय, अंकित सिंह, गुलाब यादव, मणिशंकर, अजय मंडल, छोटू राय, राहुल कुमार, शंकर कुमार यादव, ललित कुमार राउत रहे. वही, लड़की वर्ग में मनीषा कुमारी टॉपर रही, वहीं दूसरे स्थान गिरजा कुमारी, तृतीय स्थान रिया कुमारी, चौथे स्थान अंजू कुमारी एवं पांचवें स्थान पर अनु कुमारी रही. 1 से 20 स्थान लाने वाले बालक वर्ग को झंझारपुर नवनिर्माण समाज सेवा समिति के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. वही बालिका वर्ग के 6 बालिका को पुरस्कृत किया गया. ललित कर्पूरी स्टेडियम में मुफ्त में प्रशिक्षण दे रहे रंजीत कुमार ने कहा कि अगला कार्यक्रम जिला स्तर पर कराया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारतीय फौज में सेवा दे रहे अजय कुमार, जयप्रकाश, राजन कुमार, मुकेश कुमार, गुंजन कुमार, सोनू कुमार को भी शॉल एवं पाग पहनाकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में चंदन कुमार का योगदान काफी सराहनीय रहा.

Join us on:

Leave a Comment