Search
Close this search box.

महिलाओं के लिए डेडिकेडेटेड बस सेवा प्रारंभ!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शंखनाद ब्यूरो झारखंड:

सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, कंडक्टर से खलासी तक महिला होंगी!

रांची : महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत शुक्रवार को हुई। रांची नगर निगम भवन से मेयर आशा लकड़ा ने रांची की महिलाओं के लिए डेडिकेडेटेड बस सेवा प्रारंभ की। इस दौरान मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि फिलहाल दो बस से इसकी शुरुआत की जा रही है। बहुत जल्द इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएंगी

यह बस सेवा रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। मेयर ने बताया कि अब यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक (7 किलोमीटर) तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से 5 रुपए किराया वसूला जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें