नीतीश का रवैया भागलपुर के प्रति उदासीन- निशिकांत दुबे!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

नीतीश की सरकार 2024 तक ही

नीतीश का रवैया भागलपुर के प्रति उदासीन- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे!

भागलपुर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जल्द ही भागलपुर पीरपैंती से देवघर के लिए शुरू होगा ट्रेन सेवा। देवघर के हवाई अड्डा पर 12 करोड़ रुपया जो खर्च किया जा रहा है वो केवल करप्सन का खेल है।क्योंकि वहां जब हवाई अड्डे पर जहाज उतरेगा ही नही तो क्या फायदा पैसा खर्च करने का। इस दौरान निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि विक्रमशिला को बौद्ध सर्किट से जल्द ही जोड़ा जाएगा।केंद्र सरकार यहां केंद्रीय विद्यालय देना चाहती है पर अभी तक जमीन नही दी गई है। कहलगावँ के दियारा एवम पीरपैंती के दियारा इलाकों में जो कटाव हो रहा है उसे रोकने का भी प्रयास केंद्र सरकार करेगी। निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 2024 तक ही रहेगी।उनोहने यह भी कहा कि जदयू का कोई अस्तित्व ही नही रहेगी।बिहार में केवल राजद और भाजपा रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें