संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मुजफ्फरपुर जिला का कुख्यात शराब माफिया एवं अपराधकर्मी चुन्नू ठाकुर अपने सहयोगी एवं उत्तर बिहार में शराब का कारोबार को देखने वाले अपराधकर्मी रवि उर्फ रवि मास्टर, अमित चौधरी अपने फॉर वीलर गाडी नम्बर – JHO1EG-3221 से स्कॉट करते हुए एक ट्रकलॉरी MH43Y-8862 पर शराब तस्करी करने के लिए ले जा रहा था , जिस शराब भरे ट्रकलॉरी एवं कार को सदातपुर स्थित लीची बगीचा से बरामद कर रवि मास्टर एवं अमित चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और अन्य अपराधकर्मी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। भागने वाले शराब माफिया व अपराधी में से कुख्यात अपराधकर्मी चुन्नू ठाकुर भी शामिल था, गिरफ्तार व्यक्ति रवि मास्टर एवं अमित चौधरी के विरूद्ध मुजफ्फरपुर जिला में हत्या एवं शराब तस्करी के एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज है, विभिन्न थाना क्षेत्रों में, इन दोनो के विरूद्ध मुजफ्फरपुर जिला में शराब के कांडो में से सैरया थाना 03. तुकी ओ०पी० 01. मनियारी थाना 02, मुसहरी थाना – 01 बेला थाना -01, काजीमोहम्मदपुर थाना-02 कांड लंबित है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है,
बरामदगी के मामले में एक काला रंग का फॉर वीलर कार जिसका नंबर JH01EG-3221 एवं ट्रकलॉरी MH43Y-8862 पर कुल 1857 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी पु०नि० संजय कुमार थानाध्यक्ष कॉटी, पु०नि० मो० सुजाउद्दीन तकनीकी शाखा,
परि०पु०अ०नि० राजू कुमार पाल, पु०अ०नि० लालकिशोर गुप्ता तकनीकी शाखा, सिपाही राजीव रंजन कुमार तकनीकी शाखा, सिपाही विक्रम कुमार तकनीकी शाखा,
सिपाही बिट्टू कुमार तकनीकी शाखा , इस घटना के संबंध में दर्ज कांड काँटी थाना कांड संख्या-712 / 22, दिनांक-21.10.2022 धारा-30 (ए)/32(1)(2)) /36/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016-2018 के तहत दर्ज की गई है,
बाइट अभिषेक आनंद डीएसपी




