ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा – ड्यूटी के दौरान रहे सतर्क, हर जगह दिखे पुलिस बलों की तैनाती , डीएसपी ने रिक्रूट जवानों पर पढ़ाया कर्तव्य का पाठ
एंकर–दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण व शौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने जिले में पदस्थापित जवानों को ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली को लेकर जवानों की खासकर प्रतिनियुक्ति सर्राफा बाजार, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में की गयी है । ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो । ड्यूटी के दौरान जब तक हजारों में चहल-पहल रहे तब तक सभी पदाधिकारी और जवान चौकन्ना रहे हैं । यदि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलेगी तो वहां के संबंधित जवानों और पदाधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को चिन्हित स्थलों पर इन जवानों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।
दीपावली के बाद छठ महापर्व के दौरान भी इन लोगों की ड्यूटी छठ घाटों के समीप लगाया गया है । वहां भी पूरी सतर्कता से ड्यूटी करना इनकी जिम्मेवारी है । उन्होंने जवानों से ड्यूटी के दौरान छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने देने और किसी भी तरह की लावारिस वस्तु से छेड़छाड़ नहीं करनी की बात कही । आवश्यकता पड़ने पर थाना स्तर के बढ़िया पदाधिकारी से संपर्क कर सूचना देना है । जिले में 130 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है । जो फिलहाल नालंदा पुलिस लाइन में रह रहे हैं।
बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




