करोड़ो के जमीन की डीड,6 लाख 70 हजार नगद के साथ सायबर ठग गिरफ्तार!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

करोड़ो के जमीन की डीड,6 लाख 70 हजार नगद के साथ सायबर ठग गिरफ्तार, घर में खोल रखी थी ठगी की दुकान।

नालंदा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के पलनी गांव का है। पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी स्वर्गीय ओम प्रकाश महतो का (28) वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ बैदा है।
सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देशन में मानपुर थाना अध्यक्ष ने साइबर ठग के घर की घेराबंदी कर गहनता से जांच पड़ताल की। इसके उपरांत मौका ए वारदात से मोबाइल सेट, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर एवं ग्राहकों के नाम,पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कुल 27 पेज वाला दस्तावेज सहित 6 लाख 70 हजार रुपए नगद एवं जमीन खरीदने के कुल 15 निबंधित डीड एवं अन्य सामान बरामद किए गए। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। मनोज कुमार उर्फ बैदा घर पर मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment