आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर में शुक्रवार शाम अज्ञात कीड़े के काटने से 5 बच्चे बीमार हो गए.बीमार बच्चों में सभी 3 से 6 साल के बताए जाते हैं जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है.दरअसल संदेश थाना के दलेलगंज गांव में शुक्रवार शाम पांच छोटे बच्चे खेल रहे थे.अंधेरा होने पर सभी अपने घर वापस लौट गए.तभी सभी की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिससे बच्चों के घरवालों के बीच अफरातफरी मच गई.बच्चों को किस चीज ने काटा इसे बताने में वो असमर्थ थे जिसके बाद सभी का घरवाले उन्हें लेकर संदेश रेफ़रल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज कर सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.आरा सदर अस्पताल पहुंचे बच्चों में से एक कि हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसका इलाज करते हुए सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर दिया.डॉक्टरों के मुताबिक दिवाली के मौसम में निकलनेवाले कीड़ों में से किसी अज्ञात कीड़े के काटने की वजह से बच्चे बीमार हो गए हैं जिनकी हालात फिलहाल सामान्य है.बीमार बच्चों में संदेश के दलेलगंज निवासी मुकेश कुमार के 5 वर्षीय पुत्र अमृत,रंजीत कुमार के 6 साल की बेटी रोशनी,3 वर्षीय पूजा,4 वर्षीय खुशी और सचिदानंद सिंह का 6 वर्षीय बेटा ओम शामिल है.वहीं बच्चों की तबियत बिगड़ने से उनके घरवाले खासे परेशान दिखे.
BYTE:- सुबि देवी,अभिवावक




