पंकज कुमार जहानाबाद।
बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए सतरह लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के छोटकी बभनपुरा,लखीसराय, टेहटा, बेनीचक,कचनामा आदि गांवो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए सतरह लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में अजय शर्मा पर 13809 रामजतन सिंह पर 12608 विनय विश्कर्मा पर 48328 रमेश बिश्कर्मा पर 14915 महेश विश्कर्मा पर 16589 अविनाशचंद्र भदानी पर 29259 नौसाद आलम पर 75104 नीरज कुमार पर 25375 सुधीर कुमार पर 52407 उपेन्द्र कुमार पर 2756 बिन्दा देवी पर 12226 लालती देवी पर 12226 कौशल्या देवी पर 17584 रोहन यादव पर 17402 बासमती देवी पर 11815 एवं सुनील कुमार पर 19824 रू एवं जय प्रकाश कुमार पर 54124 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता राहुल कुमार कनीय विधुत अभियंता शैलेश कुमार,ज्योति प्रकाश पटेल,अभय कुमार, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!




