पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये दर दर भटक रहा पुत्र!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद में अपने पिता के हत्यारों को सज़ा दिलाने की मांग को लेकर एक बेटा पिछले 2 सालों से दर-दर भटक रहा है लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा है।आज चौथी बार एसपी से मुलाकात करने जिला मुख्यालय पहुंचे एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुजा गांव निवासी जयशंकर ने बताया कि ट्रेक्टर से साइड लेने को लेकर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों से विवाद हुआ था जिसमें 6 लोगों ने मिलकर उसके पिता की हत्या लाठी डंडों से पीट-पीटकर कर दी थी।इसकी प्राथमिकी उसने दर्ज करा दी थी मगर एसपी,डीएसपी से लेकर थाने का चक्कर बार-बार लगाने के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।जबकि सभी आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।

बाइट – जयशंकर सिंह,पीड़ित।

Join us on:

Leave a Comment