राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भागलपुर के 10 पहलवानों का चयन

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट —

बिहार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भागलपुर के 10 पहलवानों का चयन

आज किलकारी बाल भवन में सिनियर कुश्ती ट्रायल लिया गया भागलपुर जिला सिनियर कुश्ती टीम 21 से 23 अक्टूबर तक छपरा के राज्यपाल महाविधालय में होने वाली सिनियर बिहार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भागलपुर जिला के 10 पहलवानों को तैयार किया गया इस बात की जानकारी भागलपुर जिला कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने दी उन्होंने बताया कि सीनियर कुश्ती ट्रायल में सन्होला,
नारायणपुर ,बिहपुर अकबरनगर ,किशनदासपुर कहलगाव भागलपुर जिले के पहलवान विभिन्न वजनभार में सिनियर कुश्ती ट्रायल में भाग लिये जिसमें फ्री स्टाइल कुश्ती 57 किलो भार वर्ग में रोशन कुमार यादव देवराज 61 किलो वर्ग में राहुल कुमार 65 किलो वर्ग वर्ग में हिटलर कुमार 70 किलो भार वर्ग में कैलाश कुमार 74 किलो भार वर्ग में संतोष कुमार 79 किलोभार वर्ग में
ग्रीको रोमन पुरुष कुश्ती में अर्जुन कुमार 55 किलो भार वर्ग में रवीश कुमार 60 किलो भार वर्ग में महिला वर्ग में अमृता कुमारी 50 किलो भार वर्ग में ये सभी खिलाड़ी 21 तारीख से होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जो भागलपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेगे!
सभी सफल कुश्ती खिलाड़ी को भागलपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ,अभिलाषा कुमारी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना दी। कुश्ती चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रुप में राकेश कुमार राका, अमित सिह, कुन्द्न कुमार, सुबोध कुमार, रणविर यादव इत्यादि लोग मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment