रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
अधिकारियों के द्वारा लोगों से खुलेआम पैसा मांगने का लाइव वीडियो
जमुई जिला के चंद्रदीप प्रखंड में जमीन दाखिल खारिज करने के लिए राजस्व कर्मचारी के द्वारा अवैध राशि की मांग नही देने पर कर दिया गया आवेदन को किया रिजेक्ट। *
एंकर — जमुई जिला के चंद्रदीप प्रखंड में आए दिन अधिकारियों की मनमानी देखने को मिल रही है ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी राजस्व कर्मचारी के द्वारा अवैध राशि की मांग नही देने पर कर दिया जाता है रिजेक्ट। * पैसा नही देने पर लाभुक को किया जाता है परेशान। अलीगंज। जहा एक ओर बिहार सरकार राजस्व विभाग को ऑनलाइन करने के लिए लगातार प्रयासरत है।और हद तक ऑनलाइन सिस्टम से काम हो रही है। लेकिन राजस्व कर्मचारी अभी अपने पुराने ठर्रा पर ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाख़िल खारिज से लेकर लगान रसीद तक नही काटा जाता है। जिसकी शिकायत दर्जनो आवेदको ने की है।पैसा नही देने पर दाखिल खारिज वाद को पेनडिग कर छ महीनो तक कर्मचारी अपने पास रखते है।वही कोदवरिया पंचायत के राजस्व कर्मचारी आदेश कुमार के द्वारा ऐसे दर्जनो आवेदक को परेशान किया जा रहा है। इस सुशासन मे भी उन्हे तनिक भी भय व डर नही है। और खुलेआम दाखिल खारिज के नाम पर नीचे से ऊपर तक पैसा देने की बात कहा जा रहा जिसका वीडियो भी तेजी से शोसल मीडिया वायरल किया जा रहा है। जिसमे राजस्व कर्मचारी आदेश कुमार दाखिल खारिज करने के नाम पर खुलेआम अवैध राशि आवेदक से मांगा जा रहा है।जिसका शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।जिसकी चर्चा आमजनो के बीच तेजी से किया जा रहा है। वही आवेदक साविञी देवी ने बताई कि मै अपनी जमीन की दाखिल खारिज के लिए वाद संख्या 732 दिनांक 7 -10-2021 को ही ऑनलाइन आवेदन किया था।जिसपर फोनकर ऑफिस बुलाया गया।और तीन हजार रूपया की मांग किया गया है।और नही देने पर आवेदन को बिना कारण का ही रिजेक्ट कर दिया गया है। बता दे कि ऐसे एक साविञी ही नही है, उनकी लंबी फेहरिश्त जो अधिकांश आवेदको को बिना सुविधा शुल्क लिये दाखिल खारिज होना नामुमकिन है।और पैसा नही देने पर येनकेन प्रकारेण उसे रद्द कर दिया जाता है। प्रखंड के कई किसानो ने बताया कि राजस्व कचहरी मे दलाली का अड्डा बनाकर रख दिया गया है।बिना दलाल का कर्मचारी काम नही करता है। एक तो एक कर्मचारी को 4 तो किसी को तीन तो पाच पंचायतो का प्रभार दे दिया गया है। अगर किसी किसान को लगान रसीद कटानी हो तो पाच दिनो तक कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता है ।कर्मचारी हल्का मे नही आते है। उनकी कोई समय सीमा नही है।और फील्ड मे रहने की बात बताकर बहाना बना दिया जाता है।हर कर्मचारी अपने राजस्व की महत्वपूर्ण कागजात पंजी 2 से लेकर खतियान तक सारे हल्का की कागज अन औथराईज व्यक्ति के हाथो सौप दिया गया है।जिससे रैयत का जमाबंदी मे छेडछाड कर दिये जाने की भी शिकायत है। अर्जुन सिंह,बबुआ सिंह,गोरेलाल यादव,मुकेश यादव,साविञी देवी सहित लोगो ने बताया कि कुछ हल्का मे अन ऑथराईज व्यक्ति के तालमेल मे आकर पंजी 2 मे छेडछाड कर रजिस्टर मे लाल कलम से बिना केश न का ही काट दिया गया है।जिसकी अगर ईमानदारी पूर्वक जाच किया जाय तो राजस्व कर्मचारी और अन औथराईज व्यक्ति के काले कारनामे की सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रखंड के बुद्धिजीवियो व समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियो ने जिलाधिकारी ऐसे राजस्व कर्मचारी पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह बताया कि कुछ शिकायत मिली जाच कर दोषी राजस्व कर्मचारी पर कडी कारवाई किया जाएगा।
बाइट –जमाबंदी करा रहे लोग




