धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
गैस सिलेंडर से फैली आग। आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर का हुआ विस्फोट। करीब 13 लोग हुए जख्मी। चकिया अनुमंडल अस्पताल से पांच जख्मी मुजफ्फरपुर रेफर। कल्याणपुर के पकड़ी दीक्षित गांव की घटना। आग में मोटरसाईकिल भी जला। :पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह भीषण दुर्घटना हुई है। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग घर मे फैलने लगी, जिसे बुझाने के लिये पड़ोसी दौड़े,इस बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गयी। विस्फोट इतना तेज था कि उससे निकली आग से दर्जनो लोग जख्मी हो गए। इतना ही नही घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल में भी आग पकड़ लिया और मोटरसाइकिल के पेट्रोल ने आग को और भयंकर बना दिया है। आग में करीब 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिनका इलाज चकिया अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है,जिन्हें बेहतर इलाज के लिये मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। विस्फोट और आग में कई लोगो हल्के रूप से जख्मी हुए है,जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में किया गया है। बताया जाता है कि कल्याणपुर प्रखंड के पकड़ी दीक्षित गांव में जय नंद ठाकुर के घर सुबह में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी। आग ने जय नन्द ठाकुर के पक्के के मकान मो चपेट में ले लिया। बचाव में पड़ोसी दौड़े और अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग की लपटें तेज हो गयी। तेज आग की लपटों में घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल की पेट्रोल में आग को प्रचंड बना दिया,जिसमे दो दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। जिसमें 13 घायलों को चकिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की स्थिति को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। जबकि हल्के रूप से जख्मी लोगो का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण जख्मी विजय राउत ने बताया कि जय नन्द ठाकुर के घर में आग लगी थी। आज को बुझाने के लिए ग्रामीण पहूंचे थे। इसी बीच गैस सिलेन्डर फट गया और साथ ही मोटर साईकिल का पेट्रॉल डंकी फट गयी,जिससे करीब तीन दर्जन लोग जख्मी हो गये है। वहीं ग्रामीण एनामुल खान का कहना है कि आग में गैस सिलेन्डर के रिसाव से आग लग गयी और इसी दौरान सिलेन्डर के फटने से ग्रामीण जख्मी हो गये है। वहीं मौके पर पहूंचे कल्याणपुर के राजस्व कर्मी वेद प्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग फैली पहले मोटरसाईकिल में आग लगी और फिर गैस सिलेन्डर में जिससे 13 लोग जख्मी हुए है। आग लगने की सूचना पर कल्याणपुर और चकिया से फायर ब्रिगेड की टीम पहूंची,उसके पहले ही आज पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया था।
BYTE :विजय राउत ग्रामीण BYTE :मो हबीड अंसारी,ग्रामीण
BYTE :ग्रामीण जख्मी BYTE :जय नंद ठाकुर
BYTE :_वेद प्रकाश,राजस्व कर्मचारी




