धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भागलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश अनुसार चुनाव की तिथि अभी सुनिश्चित नहीं हुई है उस पर अभी भी ग्रहण लगा हुआ है इसी बाबत आज भागलपुर समाहरणालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर निकाय चुनाव मैं आरक्षण खत्म करने और नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने किया। इस अवसर पर नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य रखें। वही बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सोची समझी राजनीति के तहत पिछड़ों का आरक्षण खत्म लागू कर नगर निकाय चुनाव बिहार में कराया जाए। जिससे नगर सरकार के द्वारा किए जाने वाले काम में बाधा उत्पन्न ना हो।




