पशुपति पारस के काफिले में घुसे शराबी को बचाने में सड़क से नीचे उतरी कार, फंस गये मंत्री जी!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

— केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में हुआ बड़ा हादसा, बाल बाल बचे मंत्री जी, काफीला में घुस गया शराबी,
रात के अंधेरे में फसा है मंत्री का काफिला

— केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले में अचानक आया साइकिल सवार शराबी को बचाने के चक्कर में काफिले के गाड़ी सड़क से उतरी

— गनीमत रहा कि शराबी मंत्री जी के गाड़ी के पीछे वाले काफिले में घुसा था

— शराबी को बचाने के चक्कर में काफिले वाली गाड़ी रोड छोड़कर गड्ढे में उतर गई, काफी देर से फंसा है केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले के 25 से अधिक गाड़ी

— केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की गाड़ी और एस्कॉर्ट टीम, पटना के लिए रवाना हो चुकी हैं

— गुस्साए समर्थकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगाए नारे,
शराबबंदी वाले बिहार में मंत्री जी के काफिले के बीचोबीच घुस गया शराबी

— नीतीश कुमार के शराबबंदी ढकोसला है जिसका जीता जागता सबूत आज हम लोगों के सामने दिख रहा है, एलजेपी नेता ने कहा

— केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्राद्ध कार्यक्रम में वैशाली के महनार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे

— महनार से पटना वापस जाने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा

हादसे को लेकर पूरी बात बता रहा है काफिले में शराबी आने के कारण हादसा हुआ है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराब बंदी का जीता जागता सबूत अब चर्चा का विषय बना हुआ है

Join us on:

Leave a Comment