पंकज कुमार जहानाबाद।
गोनवा पँचायत की बेटी ने किया बिहार का नाम रौशन ।
सदर प्रखंड के गोनवा पँचायत के ग्राम-कालुपुर निवासी अधिवक्त शैलेन्द्र कुमार एवं माता सुशीला सिन्हा के पुत्री अंजिल सिन्हा ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वरा आयोजित मोटरयान निरीक्षक की परीक्षा में बिहार की महिला में प्रथम स्थान लाने पर गोनवा पंचायत समिति प्रशांत सौरव ने अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़की को अंजली सिन्हा के छात्र जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।ताकि ग्रामीण क्षेत्र की लड़किया भी संसाधन के अभाव में शिक्षा एवं रोजगार से वंचित नहीं रहे। अंजलि सिन्हा से बिहार की सभी बेटी को प्रेरणा लेनी चाहिये। किसान घर की बेटी जिन्होंने गाँव की स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर इस मुकाम तक पहुँची।साथ ही बचपन के दिनों से इनके अंदर आत्मनिर्भर बने लक्षण दिखाई देता था। अपनी पठाई के साथ साथ गाँव के छोटे बच्चों को शिक्षा देती थी।उसी दौरान बिहार लोक सेवा आयोग द्वरा आयोजित परीक्षा में शामिल हुये।आज जब परीक्षा का परिणाम आया तो बिहार महिला में प्रथम स्थान लाकर अंजली सिन्हा ने लोगो के बीच बहुत बड़ा आत्मनिर्भर का मंत्र देने का काम किये। साथी उनके माता-पिता को भी इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट करते हुए सहृदय धन्यवाद एवं शुभकामना दिए कि आपकी संस्कार और सहियोग ने अंजलि के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया।इस मौके पर वर्ड सदस्य संतोष कुमार, शशि रौशन कुमार,पवन कुमार,प्रीतम कुमार मौजूद थे




